रविवार, 11 मई 2014

बड़ा सवाल - राहुल बेचेंगे आइसक्रीम या मोदी खोलेंगे टी चेन?


चुनाव नतीजों के बाद बनेंगे कई रोचक समीकरण

 जयजीत अकलेचा/ Jayjeet Aklecha


राहुल बाबा फिर निकलेंगे रोड शो पर! गाड़ी तैयार है।

चुनाव के नतीजे आने में अब कुछ घंटों का ही समय बाकी है। सबकी नजर इस बात पर है कि नतीजों के बाद किस तरह के समीकरण बनेंगे। जरा एक नजर इन संभावनाओं पर भी:
1. एनडीए की सरकार बनने पर:
 - राहुल बाबा को रोड शो की अच्छी प्रैक्टिस हो गई है। गर्मी चल रही है। वे रोड पर आइसक्रीम बेच सकते हैं या फिर पानीपुरी का ठेला भी लगा सकते हैं।
- दिग्विजय सिंह मेरिज ब्यूरो खोल सकते हैं। स्वयं उनकी पार्टी में ही कुछ ऐसे एलिजिबल बेचलर हैं, जिनके लिए वे दुल्हन की तलाश करने में मदद कर सकते हैं।
- मुलायम सिंह यादव पहलवानों के लिए एकेडमी शुरू कर सकते हैं। इसका फायदा उन्हें अगले विधानसभा चुनावों में मिलेगा।
- अरविंद केजरीवाल खासी की दवा बनाने वाली कंपनी के लिए काम कर सकते हैं। यह कंपनी इस मामले में रिसर्च करने में उनकी मदद ले सकती है कि आखिर किन हालातों में खासी हमेशा बनी रहती है। या अरविंद चाहें तो ड्रामा मंडली भी शुरू कर सकते हैं।

2. यूपीए या तीसरे मोर्चे की सरकार बनने पर
- नरेंद्र मोदी देशभर में चाय की चेन खोल सकते हैं। चुनाव प्रचार के बहाने देशभर में घूमने के पीछे उनका सबसे बड़ा मकसद तो यही था कि इससे कई लोगों से संबंध बन जाएंगे। इससे चाय का बिजनेस अच्छा चल पड़ेगा।
- लालकृश्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी जैसे नेता तो जैसे अभी बेरोजगार हैं, वैसे ही तब भी रहेंगे। क्या फर्क पड़ेगा!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thanks for your comment