बुधवार, 14 मई 2014

इंडियन पपेट आर्ट एकेडमी के चेयरमैन बनेंगे मनमोहन सिंह!

जयजीत अकलेचा/ Jayjeet Aklecha

मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही पूछा जा रहा है कि अब वे क्या करेंगे? माना जा रहा है कि मनमोहन सिंह किसी अकादमी के प्रमुख बनाए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार उन्हें इंडियन पपेट आर्ट एकेडमी का चेयरमैन बनाने का प्रस्ताव है। पिछले दस सालों में उन्होंने भारतीय राजनीति में कठपुतली कला को जिस तरह से प्रोत्साहित किया, उसके लिए वे इस पद के सर्वथा उपयुक्त माने जा रहे हैं। अहमद पटेल को एकेडमी का आजीवन सचिव और दिग्विजय सिंह को अगले सात जनम तक के लिए ट्रस्टी बनाया जा रहा है। यह भी माना जा रहा है कि निवर्तमान केंद्रीय मंत्रिमंडल के अनेक सदस्यों को भी इस एकेडमी में जगह मिल सकती है। गौरतलब है कि पपेट आर्ट एकेडमी की स्थापना 1971 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पहल पर की गई थी।
मूक बच्चों के गुडविल एम्बेसडर बनने को राजी सिंह: इस बीच, एक अच्छी खबर यह आई है कि मनमोहन सिंह भारत में मूक बच्चों के हितार्थ गुडविल एम्बेसडर बनने को तैयार हो गए हैं। इस संबंध में बुधवार सुबह संयुक्त राश्ट्र के महासचिव बान की मून ने मनमोहन सिंह से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की। मनमोहन सिंह ने इशारों ही इशारों में इसके लिए हामी भर दी। यह ऐसा पहला मौका होगा जब कोई्र प्रधानमंत्री स्तर का नेता इतने बड़े सोशल काॅज के लिए राजी हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thanks for your comment