बुधवार, 21 मई 2014

कांग्रेस कैसे सत्ता में आए, इस पर राहुल गांधी करेंगे पीएचडी

जयजीत अकलेचा/Jayjeet Aklecha


थिसिस की पूर्व तैयारियों में व्यस्त राहुल बाबा।
देष में कांग्रेस का कायाकल्प करने और वर्ष 2019 में उसे सत्ता में लाने के लिए पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक इनोवेटिव आइडिया पर काम कर रहे हैं। इसके लिए राहुल ने पीएचडी करने का निर्णय लिया है। वे ‘कांग्रेस: हाउ टु रिटर्न इन टू द पाॅवर’ थीम पर पीएचडी करने जा रहे हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष स्काॅटलैंड की प्रतिष्ठित एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी से यह थिसिस करेंगे। इसके लिए वे अगले तीन साल तक स्काॅटलैंड के किसी एकांत स्थान पर रहेंगे। इस दौरान वे केवल अपनी माता श्रीमती सोनिया गांधी और बहन प्रियंका से ही मुलाकात करेंगे।
क्या होगा थिसिस में?:  
जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार थिसिस की मुख्य विषयवस्तु तो यही है कि देष में भाजपा के बढ़ते प्रभाव को कैसे रोका जाए और किस तरह कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाकर पार्टी की वापसी कराई जाए। थिसिस के अन्य प्रमुख पाॅइंट इस तरह हैं:
- पार्टी की नीतियों व फैसलों में किस तरह से आम लोगों की भागीदारी बढ़ाई जाए।
- पिछले कुछ सालों के दौरान आम कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी नेतृत्व के संवाद में कमी आई है। इस संवाद को बढ़ाने के उपाय।
- सड़कों पर प्रदर्षन करने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को किस तरह तैयार किया जाए।
- पार्टी के कई वरिष्ठ नेता केवल वातानुकूलित कमरों में बैठकर ही काम करते हैं। उन्हें कमरों से निकालकर फील्ड की राजनीति में कैसे झोंका जाए, इसकी कार्ययोजना पर कार्य।

राहुल मई 2017 तक यह थिसिस सबमिट कर देंगे। इसके बाद छह माह तक वे किसी पर्वतीय इलाके में छुट्टियों पर रहेंगे। जनवरी 2018 से वे अपनी इस थिसिस के आधार पर 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thanks for your comment