शुक्रवार, 24 नवंबर 2017

Funny : कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव : हर कांग्रेसी से पूछे जाएंगे ये 5 सवाल

rahul gandhi funny


By Jayjeet
नई दिल्ली। कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कांग्रेस ने दावा किया है कि हम राहुलजी को पूरे लोकतांत्रिक तरीके से चुनकर अपने उन आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब देंगे, जो पार्टी पर वंशवाद का आरोप लगाते आए हैं।

कांग्रेस कार्यसमिति ने सोमवार की देर रात को चुनाव कार्यक्रम की मंजूरी दी थी। इसका मकसद राहुल गांधी की ताजपोशी करना है। लेकिन कांग्रेस ने भाजपा के वंशवाद संबंधी आरोपों का अच्छे से जवाब देने की तैयारी भी कर ली है। इसलिए कांग्रेस कार्यसमिति ने चुनावों को लोकतांत्रिक बनाने के लिए कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी है।


ये रहे वे 5 सवाल :
कांग्रेस कार्यसमिति ने चुनावों को लोकतांत्रिक स्वरूप देने के लिए एक स्पेशल फॉर्म छपवाया है। हर सदस्य को इसमें अपने मन से राय देने की स्वतंत्रता रहेगी। इसमें कांग्रेस हाईकमान का कोई दबाव नहीं रहेगा। पार्टी का दावा है कि दुनिया में किसी भी अध्यक्ष के चुनाव से पहले इतनी लोकतांत्रिक प्रक्रिया किसी ने नहीं अपनाई होगी। hindisatire ने अपने सोर्सेस से इस फॉर्म की एक कॉपी जुगाड़ी है जो हम रीडर्स के सामने में भी पेश कर रहे हैं।

फॉर्म में इन 5 सवालों पर कांग्रेसियों से राय मांगी जाएगी :

1. राहुलजी के नेतृत्व में आप कितना विश्वास करते हैं?
A .100 फीसदी
B. 100 परसेंट

2. क्या आपको लगता है कि राहुलजी की लीडरशिप में कांग्रेस आगे बढ़ेगी?
A . हां, बिल्कुल। कोई शक?
B. जी, जरूर। बेशक।

3. कांग्रेस का अध्यक्ष चुने जाने के बाद भी क्या आप राहुलजी के नाम के आगे “बाबा” संबोधन चाहते हैं?
A. जैसा राहुलजी चाहें
B. राहुलजी जैसा चाहें

4. राहुलजी के अध्यक्ष बनने के बाद आगामी चुनावों में हार के लिए जिम्मेदार कौन होगा?
A. मैं यानी आम कांग्रेसी
B. आम मतदाता

5. राहुलजी के अध्यक्ष बनने के बाद उनके प्रिय पिडीजी से आप क्या चाहेंगे?
A. दुम हिलाने की ट्रेनिंग
B. तलवे चाटने की ट्रेनिंग

#rahul_gandhi #congress_president #congress_election

(और भी मजेदार खबरी व्यंग्य पढ़ने के लिए हिंदी खबरी व्यंग्यों पर भारत के पहले पोर्टल hindisatire.com पर क्लिक करें ...)






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thanks for your comment