रविवार, 22 अगस्त 2021

Thousand Feet Above : क्या गजब का नॉवेल लिखा है इस बालिका ने

Thousand Feet Above novel fantasy novel, urja aklecha, notion press
ऊर्जा अपने नॉवेल 'Thousand Feet Above' के साथ।

By रत्नेश

देश में एक असल फिक्शन राइटर का पदार्पण हो चुका है जिसमें असीम संभावनाएं नजर आ रही हैं। यह फिक्शन राइटर हैं महज 16 साल की ऊर्जा अकलेचा (Urja Aklecha)। इनका पहला उपन्यास नॉवेल 'Thousand Feet Above' हाल ही में जाने-माने पब्लिशर Notion Press से न केवल भारत में प्रकाशित हुआ है, बल्कि इसे अमेरिका, ब्रिटेन, जापान सहित करीब 150 देशों में लॉन्च किया गया है।

करीब 200 पेजों का यह नॉवेल 14 साल की एक किशोर बालिका 'अवनि' की कहानी है। यह कहानी कल्पनातीत है। इसे पढ़कर आपको एक बार तो भरोसा ही नहीं होगा कि 16 साल की यंग राइटर किसी कथा को इतनी खूबी के साथ बुन सकती है। लेकिन ऊर्जा ने यह कमाल कर दिखाया है।

'Thousand Feet Above' पहला पार्ट है। यह नॉवेल अपने आप में पूर्ण है, लेकिन इसके आखिर पेज पर लिखा हुआ है - To be Continued... यानी नॉवेल का अगला पार्ट जरूर आएगा।

इस नॉवेल को इसलिए पढ़ना जरूरी है क्योंकि यह बताता है कि फैंटेसी में अब केवल वेस्टर्न राइटर्स का एकाधिकार नहीं रहा है। भारतीय राइटर्स भी फैंटेसी को बुनने लगे हैं, बल्कि बेहतरीन तरीके से बुनने लगे हैं। हालांकि इसका टारगेट रीडर्स 15 से 25 साल के युवा हैं। उन्हीं की भाषा में यह लिखा गया है। भाषा बहुत ही सरल है। इसलिए बेसिक इंग्लिश जानने वाले पाठक भी इसे आसानी से पढ़ सकते हैं। वैसे इसे यह मानकर पढ़ेंगे कि यह केवल 16 साल की बच्ची ने लिखा है, तो और भी मजा आएगा। 

नॉवेल की कीमत भारत में 229 रुपए रखी गई है। भारत में यह नॉवेल तीन साइट पर उपलब्ध हैं जिनकी लिंक्स नीचे दी जा रही हैं। नोशन प्रेस और फ्लिपकार्ट पर डिलिवरी चार्ज जीरो है। अमेजन पर 50 रुपए अलग से चार्ज लिया जा रहा है। ई-बुक्स पढ़ने वाले इसकी ई-बुक्स का इंतजार कर सकते हैं जो 30 अगस्त तक आने की संभावना है। उसकी कीमत करीब 50 से 100 रुपए के बीच हो सकती है, यानी काफी सस्ती।


इन लिंक्स के जरिए बुलवा सकते हैं यह नॉवेल : 

नोशन प्रेस के लिए यहां क्लिक करें (फ्री डिलिवरी)

अमेजन के लिए यहां क्लिक करें 

फ्लिपकार्ड के लिए यहां क्लिक करें  (फ्री डिलिवरी)


(Originally published on hindisatire )

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thanks for your comment