Video Jokes लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Video Jokes लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 3 मई 2021

Satire : बंगाल में राहुल गांधी के जाए बगैर ही कांग्रेस का सूपड़ा साफ, जाते तो न जाने क्या होता!


बंगाल में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है। वहां राहुल गांधी के जाए बगैर ही कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। जाते तो न जाने क्या होता! इसी पर यह व्यंग्य वीडियो...

रविवार, 2 मई 2021

Satire & humor : बंगाल में क्यों हारी बीजेपी? क्या है इसका राहुल कनेक्शन? अमित शाह ने बताई ऐसी Funny वजह





 आज बंगाल में #BJP​ चुनाव हार गई। ममता की #TMC​ चुनाव जी गई। बीजेपी आखिर क्यों हारी? इस हार का क्या है राहुल गांधी कनेक्शन? देखिए यह फनी वीडियो 

रविवार, 7 मार्च 2021

Video Jokes : जब आपदा में अवसर ही बन नई आपदा!

 


कोराना काल आपदा का काल था। इस काल में कई लोगों ने आपदा को अवसर में बदल दिया। लेकिन कुछ लोगों के लिए यह अवसर ही नई आपदा बन गई। कैसे, जानने के लिए देखें यह फनी वीडियो...

शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021

Humor & satire : पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से मोदी भी परेशान, देशभर में नेहरूजी के पुतले फूंकने की तैयारी



ह्यूमर डेस्क। लगता है पंडित नेहरू की फिर से शामत आने वाली है। इस बार मुद्दा है पेट्रोल के बढ़ते दाम। इस बात का संकेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान से मिलता है जो उन्होंने गुरुवार को तमिलनाडु के लिए तेल और गैस परियोजनाएं शुरू करते समय दिया। उन्होंने कहा कि अगर पूर्ववर्ती सरकारें (यानी नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक, माइनस अटल सरकार) ऊर्जा के लिए आयात पर इतनी निर्भर नहीं होतीं तो देश में तेल की कीमतें इतनी नहीं बढ़ती।

भाजपा के करीबी सूत्रों के अनुसार पेट्रोल की लगातार ऊंची होती कीमतों पर जिस तरह से जनता नाराजगी जता रही है, उसने पार्टी से लेकर सरकार तक सभी को चिंतित कर दिया है। सूत्रों केअनुसार मोदी के इस बयान के बाद पार्टी ने बड़ी तादाद में पंडित नेहरू के पुतले खरीदने की तैयारी शुरू कर दी है। खुद मोदीजी ने संकेत दिए हैं (देखें वीडियो) कि जल्दी ही पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ता सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे। इनमें नेहरूजी के पुतलों का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

(Disclaimer : यह एक व्यंग्य वीडियो है जिसमें कार्टून्स का इस्तेमाल किया गया है।)

# petrol # petrol jokes #petrol satire