शुक्रवार, 21 मई 2021

शरद जोशी का व्यंग्य – ‘अथ श्री गणेशाय नम:’ यानी देश के चूहों की कहानी

satire of sharad joshi, शरद जोशी के व्यंग्य


शरद जोशी

अथ श्री गणेशाय नम:, बात गणेश जी से शुरू की जाए, वह धीरे-धीरे चूहे तक पहुँच जाएगी। या चूहे से आरंभ करें और वह श्री गणेश तक पहुँचे। या पढ़ने-लिखने की चर्चा की जाए। श्री गणेश ज्ञान और बुद्धि के देवता हैं। इस कारण सदैव अल्पमत में रहते होंगे, पर हैं तो देवता। सबसे पहले वे ही पूजे जाते हैं। आख़िर में वे ही पानी में उतारे जाते हैं। पढ़ने-लिखने की चर्चा को छोड़ आप श्री गणेश की कथा पर आ सकते हैं।

विषय क्या है, चूहा या श्री गणेश? भई, इस देश में कुल मिलाकर विषय एक ही होता है – ग़रीबी। सारे विषय उसी से जन्म लेते हैं। कविता कर लो या उपन्यास, बात वही होगी। ग़रीबी हटाने की बात करने वाले बातें कहते रहे, पर यह न सोचा कि ग़रीबी हट गई, तो लेखक लिखेंगे किस विषय पर? उन्हें लगा, ये साहित्य वाले लोग ‘ग़रीबी हटाओ’ के ख़िलाफ़ हैं। तो इस पर उतर आए कि चलो साहित्य हटाओ।

वह नहीं हट सकता। श्री गणेश से चालू हुआ है। वे ही उसके आदि देवता हैं। ‘ऋद्धि-सिद्धि’ आसपास रहती हैं, बीच में लेखन का काम चलता है। चूहा पैरों के पास बैठा रहता है। रचना ख़राब हुई कि गणेश जी महाराज उसे चूहे को दे देते हैं। ले भई, कुतर खा। पर ऐसा प्राय: नहीं होता। ‘निज कवित्त’ के फीका न लगने का नियम गणेश जी पर भी उतना ही लागू होता है। चूहा परेशान रहता है। महाराज, कुछ खाने को दीजिए। गणेश जी सूँड पर हाथ फेर गंभीरता से कहते हैं, लेखक के परिवार के सदस्य हो, खाने-पीने की बात मत किया करो। भूखे रहना सीखो। बड़ा ऊँचा मज़ाक-बोध है श्री गणेश जी का। चूहा सुन मुस्कुराता है। जानता है, गणेश जी डायटिंग पर भरोसा नहीं करते, तबीयत से खाते हैं, लिखते हैं, अब निरंतर बैठे लिखते रहने से शरीर में भारीपन तो आ ही जाता है।

चूहे को साहित्य से क्या करना। उसे चाहिए अनाज के दाने। कुतरे, खुश रहे। सामान्य जन की आवश्यकता उसकी आवश्यकता है। खाने, पेट भरने को हर गणेश-भक्त को चाहिए। भूखे भजन न होई गणेशा। या जो भी हो। साहित्य से पैसा कमाने का घनघोर विरोध वे ही करते हैं, जिनकी लेक्चररशिप पक्की हो गई और वेतन नए बढ़े हुए ग्रेड में मिल रहा है। जो अफ़सर हैं, जिन्हें पेंशन की सुविधा है, वे साहित्य में क्रांति-क्रांति की उछाल भरते रहते हैं।

राष्ट्रीय दृष्टिकोण से सोचिए। पता है आपको, चूहों के कारण देश का कितना अनाज बरबाद होता है। चूहा शत्रु है। देश के गोदामों में घुसा चोर है। हमारे उत्पादन का एक बड़ा प्रतिशत चूहों के पेट में चला जाता है। चूहे से अनाज की रक्षा हमारी राष्ट्रीय समस्या है। कभी विचार किया अापने इस पर? बड़े गणेश-भक्त बनते हैं।

विचार किया। यों ही गणेश-भक्त नहीं बन गए। समस्या पर विचार करना हमारा पुराना मर्ज़ है। हा-हा-हा, ज़रा सुनिए।

आपको पता है, दाने-दाने पर खाने वाले का नाम लिखा रहता है। यह बात सिर्फ़ अनार और पपीते को लेकर ही सही नहीं है, अनाज के छोटे-छोटे दाने को लेकर भी सही है। हर दाने पर नाम लिखा रहता है खाने वाले का। कुछ देर पहले जो पराठा मैंने अचार से लगाकर खाया था, उस पर जगह-जगह शरद जोशी लिखा हुआ था। छोटा-मोटा काम नहीं है, इतने दानों पर नाम लिखना। यह काम कौन कर सकता है? गणेश जी, और कौन? वे ही लिख सकते हैं। और किसी के बस का नहीं है यह काम। परिश्रम, लगन और न्याय की ज़रूरत होती है। साहित्य वालों को यह काम सौंप दो, दाने-दाने पर नाम लिखने का। बस, अपने यार-दोस्तों के नाम लिखेंगे, बाकी को छोड़ देंगे भूखा मरने को। उनके नाम ही नहीं लिखेंगे दानों पर। जैसे दानों पर नाम नहीं, साहित्य का इतिहास लिखना हो, या पिछले दशक के लेखन का आकलन करना हो कि जिससे असहमत थे, उसका नाम भूल गए।

दृश्य यों होता है। गणेश जी बैठे हैं ऊपर। तेज़ी से दानों पर नाम लिखने में लगे हैं। अधिष्ठाता होने के कारण उन्हें पता है, कहाँ क्या उत्पन्न होगा। उनका काम है, दानों पर नाम लिखना ताकि जिसका जो दाना हो, वह उस शख़्स को मिल जाए। काम जारी है। चूहा नीचे बैठा है। बीच-बीच में गुहार लगाता है, हमारा भी ध्यान रखना प्रभु, ऐसा न हो कि चूहों को भूल जाओ। इस पर गणेश जी मन ही मन मुस्कुराते हैं। उनके दाँत दिखाने के और हैं, मुस्कराने के और। फिर कुछ दानों पर नाम लिखना छोड़ देते हैं, भूल जाते हैं। वे दाने जिन पर किसी का नाम नहीं लिखा, सब चूहे के। चूहा गोदामों में घुसता है। जिन दानों पर नाम नहीं होते, उन्हें कुतर कर खाता रहता है। गणेश-महिमा।

एक दिन चूहा कहने लगा, गणेश जी महाराज! दाने-दाने पर मानव का नाम लिखने का कष्ट तो आप कर ही रहे हैं। थोड़ी कृपा और करो। नेक घर का पता और डाल दो नाम के साथ, तो बेचारों को इतनी परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। मारे-मारे फिरते हैं, अपना नाम लिखा दाना तलाशते। भोपाल से बंबई और दिल्ली तलक। घर का पता लिखा होगा, तो दाना घर पहुँच जाएगा, ऐसे जगह-जगह तो नहीं भटकेंगे।

अपने जाने चूहा बड़ी समाजवादी बात कह रहा था, पर घुड़क दिया गणेशजी ने। चुप रहो, ज़्यादा चूं-चूं मत करो।

नाम लिख-लिख श्री गणेश यों ही थके रहते हैं, ऊपर से पता भी लिखने बैठो। चूहे का क्या, लगाई जुबान ताल से और कह दिया। न्याय स्थापित कीजिए, दोनों का ठीक-ठाक पेट भर बँटवारा कीजिए। नाम लिखने की भी ज़रूरत नहीं। गणेश जी कब तक बैठे-बैठे लिखते रहेंगे?

प्रश्न यह है, तब चूहों का क्या होगा? वे जो हर व्यवसाय में अपने प्रतिशत कुतरते रहते हैं, उनका क्या होगा?

वही हुआ ना! बात श्री गणेश से शुरू कीजिए तो धीरे-धीरे चूहे तक पहुँच जाती है। क्या कीजिएगा!


(satire of sharad joshi, शरद जोशी के व्यंग्य)



 

शरद जोशी का व्यंग्य - चौथा बंदर

sharad-joshi-satire-chautha-bandarotha, satire of sharad joshi, शरद जोशी के व्यंग्य

 

शरद जोशी

एक बार कुछ पत्रकार और फोटोग्राफर गांधी जी के आश्रम में पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि गांधी जी के तीन बंदर हैं। एक आंख बंद किए है, दूसरा कान बंद किए है, तीसरा मुंह बंद किए है। एक बुराई नहीं देखता, दूसरा बुराई नहीं सुनता और तीसरा बुराई नहीं बोलता। पत्रकारों को स्टोरी मिली, फोटोग्राफरों ने तस्वीरें लीं और आश्रम से चले गए।

उनके जाने के बाद गांधी जी का चौथा बंदर आश्रम में आया। वह पास के गांव में भाषण देने गया था। वह बुराई देखता था, बुराई सुनता था, बुराई बोलता था। उसे जब पता चला कि आश्रम में पत्रकार आए थे, फोटोग्राफर आए थे, तो वह बड़ा दु:खी हुआ और धड़धड़ाता हुआ गांधी जी के पास पहुंचा। ‘सुना बापू, यहां पत्रकार और फोटोग्राफर आए थे। बड़ी तस्वीरें ली गईं। आपने मुझे खबर भी न की। यह तो मेरे साथ बड़ा अन्याय किया है बापू।’ गांधी जी ने चरखा चलाते हुआ कहा, ‘जरा देश को आजाद होने दे बेटे! फिर तेरी ही खबरें छपेंगी, तेरी ही फोटो छपेगी। इन तीनों बंदरों के जीवन में तो यह अवसर एक बार ही आया है। तेरे जीवन में तो यह रोज-रोज आएगा।’

satire of sharad joshi, शरद जोशी के व्यंग्य

गुरुवार, 20 मई 2021

Humor & Satire : जब कहानी की जगह कविता सुनाने लगा बेताल

 

betal , betal ki kahani, vikram aur betal , political satire, बेताल पच्चीसी, बेताल पच्चीसी के रचनाकार, विक्रम और बेताल, विक्रम और बेताल की कहानी

By Jayjeet

रिपोर्टर बरगद के पेड़ के नीचे फेसबुक चेक करने को रुका ही था कि अचानक उसकी बाइक की पिछली सीट पर अट्‌टहास करती एक आकृति कूद पड़ी। सामान्य काल होता तो रिपोर्टर चौंककर हॉस्पिटल में होता, लेकिन अब कोई भी घटना चौंकाती नहीं। आंखें थोड़ी फटी जरूर लेकिन मन में ब्रेकिंग न्यूज का सैलाब उमड़ने लगा। तो आंखों में डर की जगह चमक आ गई। चुपचाप से फोन का कैमरा चालू कर शुरू हो गया...

रिपोर्टर : अरे, बेताल जी, अचानक इतने दिनों बाद आप यहां कैसे?
बेताल : आपने मुझे पहचान लिया? घोर आश्चर्य...
रिपोर्टर : हां, आप तो बिल्कुल ना बदले। वैसे ही सेम टू सेम हैं। आपको बचपन में देखा था टीवी पर।
बेताल : हां, कुछ चीजें कभी ना बदलतीं। जैसे सिस्टम...
रिपोर्टर (बीच में रोकते हुए) : बस, बस...। इस पर काफी बात हो गई है। हम सब पक गए हैं सिस्टम-विस्टम की बातें सुनते-सुनते। आप तो कोई नई कहानी सुनाइए। ... लेकिन राजा विक्रमादित्य कहां गए? उन्हें कहां छोड़कर आ गए?
(बेताल ने कोई जवाब नहीं दिया) बात बदलते हुए : कहानी...! हां जरूर, लेकिन पहले तू कविता सुन। इन दिनों कविताएं भी शुरू की हैं...
रिपोर्टर : अच्छा, अब समझा कि महाराज विक्रमादित्य क्यों गायब हो गए...
(इस पर भी बेताल की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली) अपनी बात कन्टीन्यू करते हुए : मस्त कविता है, सुन...फिर कहानी भी सुनाता हूं...
रिपोर्टर : चलिए, सुनाइए, अगर कहानी सुनाने की यही शर्त है तो...
बेताल : मुर्दा बोला मुर्दे से, क्या है तेरी औकात। अब क्या बचा इस दुनिया में, कर लें मन की बात...। ओ बेटा, ओ बाबू, कर लें मन की बात...(ढाई-तीन मिनट तक तुकबंदियों का यह भयंकर तूफान चलता रहा)
रिपोर्टर : यह तो सोशल मीडिया से चुराई हुई है, मैंने कहीं पढ़ी है! शायद रवीश की वॉल पर। ओह नो, मतलब आप सोशल मीडिया पर भी...!!
बेताल : मैं तो नहीं हूं। हां, बीते दिनों विक्रम ने जरूर सोशल मीडिया ज्वॉइन किया था। हो सकता है उन्होंेने ही वायरल की हो मेरी कविताएं...
रिपोर्टर : अच्छा, पर आप तो कहानी ही सुनाइए, वही आपकी यूएसपी है
बेताल : तो अब कहानी सुन...। और ये तेरे कैमरे के फोकस को भी ठीक कर लें। मेरा पूरा चेहरा नहीं आ पा रहा।
रिपार्टर : जी, बिल्कुल। अब तो फेसबुक लॉइव कर दिया, पूरा देश सुन रहा है...सुनाइए ...
बेताल (नाराज होते हुए) : अरे, क्या राष्ट्र के नाम संबोधन है जो पूरे देश को सुना रहा है?
रिपोर्टर : आप चिंता मत कीजिए। राष्ट्र के नाम संबोधन भी कहानीनुमा ही होते हैं। आप तो शुरू कीजिए।
बेताल : अभी कैमरा बंद कर। थोड़ा मेक-अप तो करने दें। राष्ट्र के नाम संबोधन में तो आदमी को गेट-अप में लगना चाहिए।
रिपोर्टर : पर एक्चुअल में आप राष्ट्र के नाम संबोधन नहीं दे रहे। आपको तो कहानी सुनाना है। और हिंदी में कहानियां सुनाने वाला आप जैसा थोड़ा विनीत ही दिखना चाहिए (विनीत की जगह फटीचर पढ़ें, पर रिपोर्टर बेताल से यह कहने की हिम्मत न कर सका।)
बेताल : ठीक है, मैं कहानी तो सुनाऊंगा। पर तुझे मालूम ही है कि कहानी के अंत में मैं एक सवाल भी पूछता हूं। जब पूरा देश मुझे सुन रहा होगा तो जवाब कौन देगा? हर कोई जवाब देने लगेगा तो भगदड़ नहीं मच जाएगी?
रिपोर्टर : इसकी चिंता मत कीजिए। कोई जवाब नहीं मिलने वाला आपको। जो जवाबदेह हैं, वे भी आपको जवाब नहीं देंगे। बची पब्लिक। तो उसका काम तो हाथ पर हाथ धरके केवल सुनना ही रहा है। आज से नहीं, सालों से। कभी भाषण सुन लेती है, कभी भागवत कथा तो कभी राष्ट्र के नाम संबोधन। थोड़ा-बहुत टाइम बच जाता तो क्रिकेट की कॉमेन्ट्री सुन लेती।
बेताल : पर, जवाब पता होते हुए भी अगर कोई जवाब नहीं देता है तो उसके सिर के टुकड़े-टुकड़े हो जाते हैं। यह शाश्वत नियम है। विक्रम भी इसका पालन करता है।
रिपोर्टर : आप नियम-वियम छोड़िए, कहानी सुनाइए। हम सब एंटरटेनमेंट पसंद लोग हैं...
बेताल: अबे मुझे क्या फालतू समझा? इससे तो विक्रम ही ठीक थे। मुझे ध्यान से सुनते तो थे और जवाब भी देते थे।
रिपोर्टर : पर ये राजा विक्रमादित्य हैं कहां? मैं आपसे लगातार वही तो पूछ रहा था इतनी देर से? आप टाल रहे थे। बताइए ना...
बेताल (ठंडी आहें भरते हुए) : वे तो गंगा के किनारे बैठे हैं। बहते शवों को देखकर इतने डिप्रेस हो गए कि उल-जुलूल बोलने लगे। न्याय-व्याय, शासन व्यवस्था जैसी बातें करने लगे। तो मुझसे बहस हो गई और उन्हें वहीं छोड़कर यहां उड़ आया। पर अब मैं उनके पास ही जा रहा हूं। पता नहीं, किस हाल में होंगे बेचारे...
और बेताल, फेसबुक लाइव शुरू होने से पहले ही ह हा हा करते हुए लौट चला... बेचारा रिपोर्टर उसका केवल हवा में जाते हुए फोटो ही खींच सका, वो भी धुंधला-सा (देखें तस्वीर)

#betal #vikram aur betal


रविवार, 16 मई 2021

Humour : डॉक्टर कितने तरह के होते हैं?



डॉक्टर दो तरह के होते हैं : एक, झोला झाप और दूसरा सूटकेस छाप।

झोला छाप डॉक्टरों की इस समय खूब लानत-मलानत हो रही है। कुछ टीवी चैनलों ने हाल ही में उनका स्टिंग भी किया। जब टीवी चैनलों के पास कोई काम नहीं होता तो वे ऐसे ही स्टिंग करते हैं। सूटकेस छाप डॉक्टर ऐसे स्टिंग से मुक्त होते हैं। वे तो स्टिंग देते हैं...

झोला छाप डॉक्टरों के पास डिग्रियां नहीं होतीं। इसलिए उनके पास डॉक्टरी का लाइसेंस भी नहीं होता। डॉक्टरी का लाइसेंस न होने पर भी वे लोगों को मूर्ख बनाने का प्रयास करते हैं। सूटकेस छाप डॉक्टरों के पास बड़ी-बड़ी डिग्रियां होती हैं। ये डिग्रियां उनके लिए मूर्ख बनाने का डिफॉल्ट लाइसेंस होती हैं...। तो इन्हें प्रयास करने की जरूरत नहीं होती।

झोला छाप डॉक्टरों को कुछ पता नहीं होता। इसलिए ये 'मन के गुलाम' होते हैं। जो मन कहे, वही दवाइयां लिखते हैं। सूटकेस छाप डॉक्टरों को सबकुछ पता होता है। इसीलिए ये 'मनी के गुलाम' होते हैं। इसलिए जो मनी कहती है, ये वही लिखते हैं- टेस्ट से लेकर दवाइयां तक...

झोला छाप डॉक्टर सेहत के लिए खतरनाक होते हैं। सूटकेस छाप डॉक्टर आर्थिक सेहत के लिए घातक होते हैं।

हमें न झोपा छाप डॉक्टर चाहिए। न सूटकेस छाप डॉक्टर।

(जैसा कि जॉली एलएलबी-2 में वकील बने अक्षय कहते हैं - हमें न कादरी जैसे टेररिस्ट चाहिए, न सत्यवीर जैसे करप्ट पुलिस अफसर...)

-------

तो कौन-से डॉक्टर चाहिए, महाराज? डॉक्टर पुराण बहुत हो गई...

हमें तो वही डॉक्टर चाहिए जो कभी देवलोक से आते थे, डैपुटेशन पर... भगवान के दूत के रूप में...

पर देवलोक ने डैपुटेशन पर डॉक्टर भिजवाने की व्यवस्था तो कब की बंद कर दी है...

अच्छा, इसीलिए तमाम सूटकेस छाप डॉक्टर डैपुटेशन वाले नहीं, डोनेशन वाले हैं...कुछ रिजर्वेशन वाले भी हैं शायद...

और जो बचे, वे झोला झाप हैं, कितना सिंपल तो है
 
तो चलिए, इसी स्टॉक में से चुनते हैं...🙁

(By : Jayjeet)

शनिवार, 15 मई 2021

शरद जोशी का व्यंग्य - शेर की गुफा में न्याय

satire of sharad joshi, शरद जोशी के व्यंग्य

जंगल में शेर के उत्पात बहुत बढ़ गए थे. जीवन असुरक्षित था और बेहिसाब मौतें हो रही थीं. शेर कहीं भी, किसी पर हमला कर देता था. इससे परेशान हो जंगल के सारे पशु इकट्ठा हो वनराज शेर से मिलने गए. शेर अपनी गुफा से बाहर निकला – कहिए क्या बात है?

उन सबने अपनी परेशानी बताई और शेर के अत्याचारों के विरुद्ध आवाज उठाई. शेर ने अपने भाषण में कहा –

‘प्रशासन की नजर में जो कदम उठाने हमें जरूरी हैं, वे हम उठाएंगे. आप इन लोगों के बहकावे में न आवें जो हमारे खिलाफ हैं. अफवाहों से सावधान रहें, क्योंकि जानवरों की मौत के सही आंकड़े हमारी गुफा में हैं जिन्हें कोई भी जानवर अंदर आकर देख सकता है. फिर भी अगर कोई ऐसा मामला हो तो आप मुझे बता सकते हैं या अदालत में जा सकते हैं.’

चूंकि सारे मामले शेर के खिलाफ थे और शेर से ही उसकी शिकायत करना बेमानी था इसलिए पशुओं ने निश्चय किया कि वे अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे.

जानवरों के इस निर्णय की खबर गीदड़ों द्वारा शेर तक पहुंच गई थी. उस रात शेर ने अदालत का शिकार किया. न्याय के आसन को पंजों से घसीट अपनी गुफा में ले आया.

शेर ने अपनी नई घोषणाओं में बताया – जंगल के पशुओं की सुविधा के लिए, गीदड़ मंडली के सुझावों को ध्यान में रखकर हमने अदालत को सचिवालय से जोड़ दिया है

जंगल में इमर्जेंसी घोषित कर दी गई. शेर ने अपनी नई घोषणाओं में बताया – जंगल के पशुओं की सुविधा के लिए, गीदड़ मंडली के सुझावों को ध्यान में रखकर हमने अदालत को सचिवालय से जोड़ दिया है, ताकि न्याय की गति बढ़े और व्यर्थ की ढिलाई समाप्त हो. आज से सारे मुकदमों की सुनवाई और फैसले हमारे गुफा में होंगे.

इमर्जेंसी के दौर में जो पशु न्याय की तलाश में शेर की गुफा में घुसा उसका अंतिम फैसला कितनी शीघ्रता से हुआ इसे सब जानते हैं.

# sharad joshi,  # sharad joshi satire

गुरुवार, 13 मई 2021

Humor : नीरो की बंशी को लेकर नया खुलासा, बदलनी पड़ेगी अब इतिहास की किताबें!

nero,nero ki bansi,nero ki bansi satire humor, नीरो, नीरो की बंशी, आज के नीरो, नीरो की बंशी व्यंग्य, राजनीतिक कटाक्ष, political satire, जांच कमेटियों पर व्यंग्य, जब रोम जल रहा था

 

By Jayjeet

रिपोर्टर तो अक्सर गढ़े मुर्दों की तलाश में रहते ही हैं। एक दिन ऐसे ही एक मुर्दा तलाशते-तलाशते रिपोर्टर के हाथ लग गई एक खास बंसी, जिस पर लिखा था- मेड इन रोम। उससे थोड़ी हाय-हेलो हुई तो पता चला कि यह वही ऐतिहासिक बंसी है जो कभी नीरो ने बजाई थी। अब इतनी कीमती चीज हाथ लगी हो तो रिपोर्टर एक्सक्लूसिव इंटरव्यू का मौका कैसे छोड़ सकता था। पढ़िए उसी इंटरव्यू के मुख्य अंश...

रिपोर्टर : जब रोम जल रहा था, तब आप कहां थीं?

नीरो की बंसी : नीरो जी के हाथों में।

रिपोर्टर : तो मतलब यह बात सही है ना कि जब रोम जल रहा था, तब नीरो बंसी ही बजा रहे थे?

बंसी: हां, लेकिन यह पूरा सच भी नहीं है।

रिपोर्टर: पर इतिहास में भी यही लिखा है कि....

बंसी: आपने इतिहास में जो पढ़ा है, वे केवल आरोप हैं जो उस समय नीरो जी के विरोधियों ने लगाए थे। मीडिया ट्रायल में उन्हें दोषी मान लिया गया और वही इतिहास का हिस्सा हो गया।

रिपोर्टर: लगता है आप नीरो की बड़ी भक्त रही हैं।

बंसी: भक्ति, चमचागीरी तो आपके यहां की महामारियां हैं जी। मैं तो तथ्यों के प्रकाश में यह बात कर रही हूं।

रिपोर्टर: तो तथ्य ही बताइए, पहेलियां बहुत हो गईं।

बंसी: तो सुनिए। जिस समय रोम जल रहा था, उस समय मैं नीरो के पास ही थी। वे वैसे ही बंसी वादन कर रहे थे, जैसा अभी आपके यहां हो रहा है। लेकिन आपके और हमारे यहां जो अंतर है, वह विपक्ष का है। हमारे यहां का विपक्ष एग्रेसिव था, आपके यहां जैसा नहीं कि बस दो-चार चिटि्ठयां लिख दो, ट्विट कर दो, हो गई विपक्षगीरी। तब हमारे यहां विपक्षियों ने रोम की गली-गली गुंजा दी थी - इस्तीफा दो इस्तीफा दो, बंसी वादक नीरो, इस्तीफा दो।

रिपोर्टर : सही तो था। पूरा रोम जल गया तो इस्तीफा तो बनता ही था।

बंसी:
 इस्तीफा इसलिए नहीं मांगा गया था कि रोम जल गया था। रोम की किसको चिंता थी? चिंता का विषय तो केवल यह था कि नीरो जी बांसुरी क्यों बजा रहे थे?

रिपोर्टर: उफ, मतलब सदियां बीत जाती हैं, लेकिन राजनीति नहीं बदलती। हमारे यहा, आपके यहां सब शेम टू शेम... अच्छा, आगे बताइए, फिर क्या हुआ? इस्तीफा दिया?

बंसी: अब ऐसे छोटे-मोटे मामलों मंे इस्तीफा कैसे दे दें? पर विपक्ष का भी तो मुंह बंद करना था। तो सरकार ने बंसी कांड की जांच के लिए तीन सदस्यों की एक जांच समिति बैठा दी ।

रिपोर्टर: तो जांच समिति ने अपनी जांच में क्या कहा?

बंसी: लंबे समय तक तो मामले की जांच ही नहीं हो पाई।

रिपोर्टर: क्यों?

नीरो: दरअसल जांच समिति के सदस्यों ने अपने घर से ऑफिस और ऑफिस से घर आने-जाने तथा अपनी पत्नियों के लिए बाजार जाने के वास्ते एयरकंडिशनर रथों की मांग कर दी। अब जब तक इनके पास अपना वाहन न हों, वे जांच कर भी कैसे सकते थे।

रिपोर्टर: हां, रथ की मांग तो जायज थी। तो उनके लिए स्पेशल रथों की व्यवस्था कैसे की गई?

बंसी: यही तो पेंच था। रथों की स्वीकृति उस समय साम्राज्य की सीनेट की उच्चाधिकार प्राप्त समिति से जरूरी थी। इस स्वीकृति में डेढ़ साल लग गया। इसके बाद रथों के लिए टेंडर बुलाए गए। टेंडर एक पार्टी को दे भी दिए गए। लेकिन फिर विपक्ष ने नया आरोप लगा दिया कि टेंडर में भारी घोटाला हुआ है। टेंडर नीरो के भतीजे के नाम पर बनाई गई एक फर्जी फर्म को दे दिए गए थे। इसको लेकर विपक्ष के लोगों ने इतना हंगामा किया कि सरकार को अंतत: झुकना पड़ा। टेंडर निरस्त कर दिए गए। विपक्ष यहीं तक नहीं रुका। उसने टेंडर घोटाले की जांच के लिए एक अलग से कमेटी गठित करने को भी मजबूर कर दिया।

रिपोर्टर: पर उस बंसी जांच समिति का क्या हुआ? रथों का क्या हुआ?

बंसी: समिति के सदस्यों को सरकारी रथ नहीं मिले तो नहीं मिले, लेकिन फिर भी उनके महल रूपी बंगलों में अत्याधुनिक रथ देखे गए, ऐसा लोगों का कहना था। पर मैं मान ही नहीं सकती कि उन्होंेने जांच के दौरान कोई भ्रष्टाचार किया होगा। बहुत ही सज्जन लोग थे तीनों के तीनों। इतने सज्जन कि नीरो के आगे हमेशा हाथ जोड़े खड़े रहते। मैं खुद चश्मदीद रही।

रिपोर्टर: इतनी राम कहानी आपने कह दी। पर मुद्दे की बात तो बताइए, जांच हुई भी कि नहीं? रिपोर्ट आई कि नहीं?

बंसी: जैसा कि हर जांच समिति के लिए रिपोर्ट पेश करना नैतिक दायित्व होता है, तो नीरो बंसी जांच समिति ने भी अपना नैतिक दायित्व पूरा किया। सीनेट के पटल पर बाकायदा रिपोर्ट रखी गई। रिपोर्ट में जांच समिति के माननीय सदस्यों ने सर्वसम्मति से लिखा - 'नीरो पर लगाए गए आरोप तथ्य आधारित प्रतीत नहीं होते। हमारी विस्तृत जांच से पता चलता है कि यह बात सत्य नहीं है कि 'जब रोम जल रहा था, तब नीरो बंसी बजा रहे थे।' सत्य इसके बिल्कुल विपरीत है और सत्य यह है कि 'जब नीरो बंसी बजा रहे थे, तब रोम जल रहा था।' इसलिए इसमें गलती नीरो की नहीं, बल्कि रोम की है। नीरो के बंसी बजाने के मौके पर रोम ने स्वयं आगे आकर जलने का जो आपराधिक कृत्य किया, उसके लिए समिति रोम को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की अनुशंसा करती है और नीरो को तमाम आरोपों से मुक्त करती है।' नीरो पक्ष ने करतल ध्वनि के साथ रिपोर्ट को मंजूर कर लिया और विपक्ष ने पूरे मामले में एक नई जांच समिति की मांग करते हुए सीनेट की कार्रवाई का बायकॉट कर दिया।

रिपोर्टर : ओह, यह तो बिल्कुल नई ऐतिहासिक जानकारी है।

नीरो की बंसी : जी, और अब अपने इतिहासकारों से भी कहिएगा कि वे किताबों में जरूरी बदलाव करें। जबरन हमारे-तुम्हारे नीरो बदनाम हो गए। अब मैं चलती हूं।

# nero  # nero ki bansi # who is nero


गुरुवार, 6 मई 2021

Satire & Humor : कफ़न की जेब का अब क़फन के थैलों से होने लगा कॉम्पीटिशन!

 

kafan , corona satire, corona humour, jayjeet, कफन, कफन में जेब, व्यंग्य, कोरोना पर व्यंग्य, kafan me jeb,  कोरोना पर कटाक्ष

By Jayjeet

रिपोर्टर बहुत दिनों से दुविधा में था। उसे एक सवाल खूब काटे जा रहा था। तो वह सीधे पहुंच गया कफ़न के पास। उसे टटोला तो वहां मिल गई जेब। वह जेब ही है, यह कंफर्म होते ही शुरू हो गया सवाल-जवाब का सिलसिला ...

रिपोर्टर : आपको नमस्कार करने का मन तो नहीं है, पर फिर भी स्वीकार कीजिए।

कफ़न की जेब : आप कौन? क्या जेब लेने आए हों? बताइए, किस साइज की?

रिपोर्टर : नहीं जी, मैं तो रिपोर्टर हूं। बीते कुछ दिनों से आपके बारे में काफी कुछ सुनने को मिला। भरोसा नहीं हो रहा था। तो सोचा आप से ही कंफर्म कर लूं कि क्या आप वाकई में हो या यह केवल कुछ शातिर लोगों द्वारा फैलाई अफवाह है?

कफ़न की जेब : गजब के रिपोर्टर हो। इसमें कंफर्म करने जैसी क्या बात है। हम तो हमेशा से रही हैं? कल भी थीं, आज तो हैं ही और उम्मीद है कल भी रहेंगी। कफ़न में जेब नहीं होती, ऐसी दंतकथाएं सुनी होंगी आपने, तभी डाउट कर रहे हैं। (गजब में तारीफ का नहीं, टांट का भाव था...आगे जवाब मिलेगा)

रिपोर्टर : आज जब पूरा देश कोरोना से लड़ रहा है, ऐसे माहौल में भी आप?

कफ़न की जेब (बीच में ही बात काटते हुए) : अरे, यह तो आपदा में अवसर है। जेब होकर भी अगर हम पीछे रह गई तो आने वाली पीढ़ियों को क्या मुंह दिखाएंगे?

रिपोर्टर : मतलब, पांचों उंगलियां घी में, सर कड़ाही में? (रिपोर्टर का जवाब महाटांट से...)

कफ़न की जेब : पर बीते कुछ दिनों से कुछ दिक्कतें भी शुरू हो गई हैं।

रिपोर्टर : कैसी दिक्कतें?

कफ़न की जेब : बीते दिनों मैंने पूरे कफ़न को ही थैले के रूप में देखा है। थैले रूपी कफ़न की डिमांड बढ़ रही है। लोग कहने लगे हैं कि केवल छुटैया जेब से काम ना चलेगा। अब हम कफ़न की जेबों को कफ़न के थैलों से काम्पीटिशन करना होगा। हे भगवान, ऐसे भी दिन देखने को मिलेंगे, सोचा ना था।

रिपोर्टर : कौन हैं ये लोग, कहां से आते हैं ऐसे लोग?

कफ़न की जेब : भैया, पिक्चरें कम देखा करो। इस माहौल में ये डायलॉगबाजी शोभा नहीं देती। अभी तो कफ़न की जेब को मजबूत करने का वक्त है।

रिपोर्टर : आप जैसी घटिया मानसिकता वाला इंसान ना देखा? लोग मर रहे हैं और तुम्हें अपनी पड़ी है।

कफ़न की जेब (थोड़ा गुस्से में) : कफ़न में जेब सिलवाने की आपकी औकात नहीं है, तो आप मुझ पर तो फ्रस्टेट मत होइए। और ये मुझे इंसान कहके मेरी इज्जत की चार वाट मत लगाइए। मैं तो बस इंसान की बाय प्रोडक्ट हूं....

रिपोर्टर : माफी चाहूंगा। अच्छा ये बताइए, किस धर्म या जाति के लोगों के कफ़न में आप ज्यादा इंगेज होती हैं?

कफ़न की जेब : हम इंसानों की तरह धर्म-जाति में नहीं बंटे हैं। हम धर्मों, जाति, समुदायों से परे हैं। बल्कि हमारा अपना ही एक अलग कल्ट है।

रिपोर्टर : फिर भी नेता, सरकारी अफसर, बिल्डर, दलाल, डॉक्टर, माफिया, कालाबाजारी, टैक्सचोर व्यापारी, मिलावटखोर... इनमें से किनसे आपको ज्यादा इज्जत मिलती है?

कफन की जेब : भैया, आपने जिनके भी नाम गिनाए, उन तमाम समुदायों में ऐसे कई लोग हैं, जिनसे हमारे बड़े अच्छे संबंध हैं। कुछ मीडिया वाले भी शामिल हैं। हां, इन्हीं समुदायों में भी ऐसे कई लोग हैं जो हमारी जरा भी इज्जत ना करते। अच्छा भैया, बहुत सवाल हो गए। इस समय थोड़ी ज्यादा व्यस्तता है। फिर कभी बात करेंगे।

रिपोर्टर : अच्छा, एक अंतिम जिज्ञासा। भरी जेब के साथ आपका कस्टमर जब ऊपर जाता है तो वहां क्या होता है। आप तो देखती ही होगी?

कफ़न की जेब (धीरे से) : यह ऑफ द रिकॉर्ड बता रही हूं। छापना मत, नहीं तो मेरा धंधा खत्म हो जाएगा। सुनिए ध्यान से... भरी जेब के साथ कस्टमर बड़े ही ठस्के के साथ यह सोचकर ऊपर जाता है कि स्वर्ग में अपने लिए एक बेड जुगाड़ लेगा। पर स्वर्ग में जाने से पहले ही नरक का गेट आता है। सारी जेब वहीं खाली करवा ली जाती है और कस्टमर के साथ क्या होता है, अपन फिर जानने की कोशिश नहीं करती। अपन को क्या! अपना काम बनता, भाड़ में जाए जनता। चलती हूं.... पर यह बात छापना मत, फ्रेंडली रिक्वेस्ट है भाई...

सोमवार, 3 मई 2021

Satire : बंगाल में राहुल गांधी के जाए बगैर ही कांग्रेस का सूपड़ा साफ, जाते तो न जाने क्या होता!


बंगाल में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है। वहां राहुल गांधी के जाए बगैर ही कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। जाते तो न जाने क्या होता! इसी पर यह व्यंग्य वीडियो...

रविवार, 2 मई 2021

Satire & humor : बंगाल में क्यों हारी बीजेपी? क्या है इसका राहुल कनेक्शन? अमित शाह ने बताई ऐसी Funny वजह





 आज बंगाल में #BJP​ चुनाव हार गई। ममता की #TMC​ चुनाव जी गई। बीजेपी आखिर क्यों हारी? इस हार का क्या है राहुल गांधी कनेक्शन? देखिए यह फनी वीडियो 

गुरुवार, 29 अप्रैल 2021

Satire : पौधे की अभिलाषा

plant , plant humour, plant jokes, oxygen plant, oxygen plant jokes, पौधे की अभिलाषा, पुष्प की अभिलाषा, माखनलाल चतुर्वेदी
पौधे की अभिलाषा

चाह नहीं बड़ा होकर
फूलों से लद जाऊं
चाह नहीं दरख्त बन
हवा में सरसराऊं
चाह नहीं छतनार बन
अपनी शाखों पर इतराऊं
चाह नहीं नेता के बंगले पर
शोभा का पेड़ कहलाऊं
मुझे काट लेना हे सरकार
बनाने ऑक्सीजन प्लांट
जिसके लिए आज मचा है
जगह जगह हाहाकार...।

मॉरल ऑफ द पोयम : अगर पौधे होकर भी वे किसी सड़क, पुल, इमारत या प्लांट जैसी चीजों के लिए सरकार के काम न आए तो व्यर्थ है उनकी पेड़गीरी।

------------- 

अब पढ़िए माखनलाल चतुर्वेदी जी की वह कविता पुष्प की अभिलाषा जो उक्त कविता की प्रेरणा बनी है....

चाह नहीं, मैं सुरबाला के
गहनों में गूँथा जाऊँ,
चाह नहीं प्रेमी-माला में बिंध
प्यारी को ललचाऊँ,
चाह नहीं सम्राटों के शव पर
हे हरि डाला जाऊँ,
चाह नहीं देवों के सिर पर
चढूँ भाग्य पर इठलाऊँ,
मुझे तोड़ लेना बनमाली,
उस पथ पर देना तुम फेंक!
मातृ-भूमि पर शीश- चढ़ाने,
जिस पथ पर जावें वीर अनेक!

रविवार, 25 अप्रैल 2021

Humor & Satire : बंगाल चुनाव नतीजों से पहले ही एक रिजॉर्ट से एक्सक्लूसिव बातचीत

रिजार्ट पोलिटिक्स, नेताओं पर कटाक्ष, राजनीतिक व्यंग्य,  neta per jokes

By Jayjeet

कोविड सेंटर्स में फैली अफरा-तफरी, हॉस्पिटल्स से आ रही करुण कंद्रन के बीच थोड़ा फील गुड करने-करवाने के लिए रिपोर्टर निकल पड़ा एक रिजॉर्ट की ओर। नहीं जी, वहां तफरीह वगैरह के लिए नहीं, बस उससे बात करने के लिए.... पांच राज्यों में चुनाव नतीजे आने से पहले ही किसी रिजॉर्ट का पहला इंटरव्यू। एक्सक्लूसिव, हमेशा की तरह केवल इस रिपोर्टर के पास...

रिपोर्टर : मुंह पर बड़ी मुर्दानगी छाई हुई है जी..

resort : तो क्या मैं नाचूं? माहौल नहीं देख रहो?

रिपोर्टर : अरे महोदय, खुश हो जाइए, कम से कम आपके अच्छे दिन आने वाले हैं।

resort : क्यों? चुनाव खतम हो गए क्या?

रिपोर्टर : नहीं, बस समझो खत्म होने ही वाले हैं। जब चुनाव आयोग जाग जाता है, तब चुनाव खत्म होने का टाइम आ जाता है। अभी-अभी आयोग जागा है। इसीलिए तो मैं आपके पास भागा-भागा आया हूं।

resort : चलो भगवान का लाख-लाख शुक्र है। मैंने तो सारी उम्मीदें ही छोड़ दी थीं। मुझे याद है जब चुनाव शुरू हुए थे, तो उस समय मेरे आंगन के किनारे पर आम का वह छोटा-सा पौधा लगाया गया था - मैंगू। देखो, कितना बड़ा हो गया है। अब तो उसमें फल भी आने वाले हैं।

रिपोर्टर : बस, वही फल खाने के लिए तो आपको गुलजार करने आ रहे हैं हमारे माननीय।

resort : मुंह ना नोच लूं... आ तो जाए जरा निगोड़े। इस माहौल में भी लाज ना आ रही है इनको..

रिपोर्टर : काबा किस मुंह से जाओगे 'ग़ालिब', शर्म तुमको मगर नहीं आती। ऐसा ही हाल है इनका। आप इनका मुंह नोच लो कि नंगा कर दो, कुछ फर्क ना पड़ने वाला इन्हें। भाई, ये चुनाव लड़ते ही क्यों है? महीनों से मेहनत कर रहे हैं। अब फल भी ना खाएं भला...!!

resort :###$$&##**####  (गालिया)

रिपोर्टर (बीच में टोकते हुए) : माफी चाहूंगा। आप इतने सोफिस्टेकैटेड रिजॉर्ट हो। ये गालियां, आई मीन ओछी बातें आपकी जबान पर शोभा नहीं देती।

resort : भैया क्या करें। स्साले इन नेताओं की संगत में मेरा कैरेक्टर भी खराब हो गया है। मुंह में गालियां भर गई हैं। रात को बुरे-बुरे सपने आते हैं। वैसे नेताओं को गालियां देने में आपको क्यों तकलीफ हो रही है?

तभी फोन की घंटी....

resort : (फोन पर ही) : जी, जी, जी.... बिल्कुल, जैसा आप कहें नेताजी...। हो जाएगी, सारी व्यवस्थाएं...

रिपोर्टर : फोन आने लगे...?

resort : हां जी, चलता हूं। दवा-दारू, कबाब-शबाब की व्यवस्था करने...।

रिपोर्टर ....  सही है। रिजॉर्ट है तो क्या हुआ। आपमें और हम जनता में क्या फर्क है। पीठ पीछे गालियां, और सामने आते ही - जी जी जी...

रिजॉर्ट तब तक अपनी व्यवस्थाओं में जुट चुका था।

# resort  # resort politics

शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021

Humor Video : रिजॉर्ट के बाहर क्या कर रहे हैं अमित शाह?


 

बीते दिनों कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच बंगाल चुनाव में रैलियों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह (amit shah) सोशल मीडिया पर लोगों के खासे निशाने पर रहे। बीजेपी की चुनावी राजनीति पर देखिए यह छोटा-सा व्यंग्य वीडियो :

गुरुवार, 15 अप्रैल 2021

Satire : चुनाव नतीजों से पहले एक बेचैन EVM के साथ इंटरव्यू

evm-election-satire, political satire, हास्य व्यंग्य, ईवीएम पर जोक्स

हिंदी सटायर डेस्क। असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में यूज की गई ईवीएम इस समय बंद दरवाजों के पीछे आराम फरमा रही हैं। लेकिन उनमें एक अजीब-सी बेचैनी भी है। हिंदी सटायर ने ऐसी ही एक बेचैन और परेशान ईवीएम से बात करने की कोशिश की। नाम न छापने की शर्त पर वह इंटरव्यू देने के लिए तैयार हो गई। पेश है उस इंटरव्यू के कुछ खास अंश :

हिंदी सटायर : कुछ घंटे बचे हैं। कैसा फील हो रहा है? कुछ नर्वसनेस?

EVM : हां भैया, बहुत बेचैनी है, घबराहट फील हो रही है।

हिंदी सटायर : क्यों?

EVM : क्यों क्या? अगर किसी के चाल-चलन पर लगातार शक किया जाए तो क्या अच्छा लगेगा? अगर आपकी बहन-बेटी को कोई कुलक्षणी कहेगा तो क्या आपको अच्छा लगेगा?

हिंदी सटायर : पर आपको ऐसा क्यों लग रहा है कि लोग आपके कैरेक्टर पर सवाल उठा रहे हैं?

EVM : अरे भाई, अब तो यह हर चुनाव की बात हो गई है। एक पार्टी के लोग हारते नहीं कि दूसरी पार्टी के लोगों पर आरोप लगा देते हैं कि उन्होंने ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की। कभी आरोप लगाते हैं कि चुनाव आयोग के लोग मिलकर हमारे साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। ये क्या है? ये एक तरह से हमारे कैरेक्टर पर ही उंगली उठाना हुआ। मतलब तो यही हुआ ना कि वे छेड़ रहे हैं और हम छिड़ रही है। इसकी आड़ में लोग हमें कुलक्षणी तक बोल रहे हैं!

हिंदी सटायर : तो आप मौका ही क्यों देती है छेड़छाड़ का?

EVM : यह पुरुष प्रधान समाज है। भले ही महिला की गलती हो या न हो, इज्जत तो उसी की उतारी जाती है। इसलिए मेरा कहना है कि कोई भी आरोप लगाने से पहले सच्चाई तो पुख्ता कर लो कि वाकई किसी ईवीएम के साथ छेड़छाड़ हुई भी या नहीं। अगर किसी ने किसी ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की भी तो छेड़छाड़ करने वाले को पकड़ो। पूरी ईवीएम बिरादरी पर उंगली उठाना कहां का न्याय है?

हिंदी सटायर : नतीजों के बारे में क्या कहना है?

EVM : भाई, अब बाकी की बातें बाद में करेंगे। अब तुम जाओ, किसी ने देख लिया तो तुम्हारा तो कुछ नहीं बिगड़ेगा। हमें ही ताने दिए जाएंगे कि चालू ईवीएम किस गैर मर्द के साथ नजरें लड़ा रही थीं।

Not Funny & humor : सरकार हमें हमारे भगवान भरोसे छोड़ रही है तो प्लीज शिकायत तो मत कीजिए...!!!

 

corona-situation-grim-government-hopeless , कोरोना पर सरकार का रवैया, कोरोना हॉस्पिटल्स, मंदिर-मस्जिद का राजनीतिक मसला, temple with mosque


(क्योंकि हमने सरकार से हर बार मंदिर और मस्जिद ही मांगे, अस्पताल नहीं...)
By Jayjeet

इन दिनों हर सुबह जब मैं अखबार देखता हूं तो बार-बार खुद से ही पूछता हूं - हमारे यहां अच्छे हॉस्पिटल क्यों नहीं हैं? अस्पतालों में अच्छी व्यवस्थाएं क्यों नहीं हैं? क्यों लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिल रही? क्यों जरूरी इंजेक्शन नहीं मिल रहे? और हर व्यक्ति यही सोच रहा है। खुद से यही पूछ रहा है। आपसी बातचीत में भी हम एक-दूसरे से यही पूछ रहे हैं। जाहिर है मेरी उंगली सरकार की तरफ ही उठ रही है। आप सब की भी।
पर सरकार को इससे फर्क पड़ता है? बिल्कुल भी नहीं। क्योंकि वह उस एक अंगुली को नहीं देखती, जो उसकी तरफ उठती है। वह तो उन चार उंगलियों को देखकर खुशी में मस्त होती है जो मेरी ओर, हमारी ओर उठ रही हैं।
सरकार ने वह सब तो दिया, जो हमने मांगा। हमने मांगा मंदिर, वह दे दिया। हमने मांगी एक भूतपूर्व मस्जिद के टूटे हुए ढांचे की भरपाई। उसके लिए जमीन दे दी। और सरकार देती भी कैसे नहीं? सालों हमने एक से दूसरी अदालतों तक लड़ाई लड़ी, अपने मंदिर के लिए, अपनी मस्जिद के लिए। सड़कों पर भी लड़े। खूब लड़े। किसी ने केसरिया खून बहाया तो किसी ने हरा। तो सरकार किसी के भी बाप की होती, उसे तो मंदिर और मस्जिद देना ही था।
क्या हम एक अदद अस्पताल के लिए लड़े? क्या हमने अस्पताल के लिए खून बहाया? क्या कभी अपने किसी नेता को अस्पताल के नाम पर हराया या जिताया? तो फिर आज सरकार से शिकायत क्यों? उसने मंदिर दे दिया, मस्जिद के लिए जमीन दे दी।
एक और मंदिर का मामला अदालत में पहुंच ही गया है। वहां भी हम लड़ेंगे, अपने मंदिर के लिए, अपनी मस्जिद के लिए। सालों बाद सरकार हमें कुछ न कुछ दे ही देगी। पर हां, सदियों बाद भी हमें अस्पताल नहीं मिलेंगे, क्योंकि वे हमें चाहिए ही नहीं।
अब अगर सरकार हमें भगवान भरोसे छोड़ रही है, तो प्लीज शिकायत तो मत कीजिए। मैंने भी शिकायत करना छोड़ दिया है। क्योंकि मैं और आप अलग थोड़े ही हैं।
और यह तब तक होता रहेगा, जब तक हम अपने मंदिरों और मस्जिदों से यह न कह सकेंगे, माफ कीजिएगा मंदिर-मस्जिद। हमें अस्पताल भी चाहिए। और मुझे नहीं लगता किसी मंदिर या मस्जिद को इसमें कोई आपत्ति होगी।

# temple with mosque

मंगलवार, 13 अप्रैल 2021

Humor & Satire : जहां चुनाव, वहां राजनीति की ऑक्सीजन चढ़ी हुई है...

oxygen-interview-satire-and-humor, political satire, corona jokes, corona satire


By Jayjeet

ऑक्सीजन बहुत तेजी में थी, फिर भी रिपोर्टर ने उसे पकड़ ही लिया...

रिपोर्टर : इतनी तेजी में कहां भाग-दौड़ कर रही हों?

ऑक्सीजन : रिपोर्टर होकर कुछ ना पता?

रिपोर्टर : मालूम है। आपकी बड़ी डिमांड है। इसीलिए तो आपके पास आया हूं।

ऑक्सीजन : तो अपनी ब्रेकिंग के चक्कर में मेरा रास्ता ना रोको। कोशिश कर रही हूं कि मैं जितनी ज्यादा से ज्यादा लोगों के काम आ सकूं।

रिपोर्टर : इंसान वही जो इंसान के काम आ सके। अब तो कहना पड़ेगा, ऑक्सीजन वही जो इंसान के काम आ सके...

ऑक्सीजन : नेताओं के पास से आ रहे हो? घटिया जुमले छोड़ो, मैं जुमलेबाजी में नहीं, काम में विश्वास करती हूं।

रिपोर्टर : पर आप क्यों परेशान हो रही हो? लोगों को ऑक्सीजन देना तो सरकार का काम है।

ऑक्सीजन : और सरकार ना करे तो? तो लोगों को ऐसे ही मर जाने दूं? अपने आखिरी कतरे तक मैं लोगों को जिलाती रहूंगी।

रिपोर्टर : पर सरकार की भी कुछ मजबूरी रही होगी। कोई यूं ही बेवफ़ा नहीं होता...

ऑक्सीजन : दो-चार शेर पढ़कर भी कोई यूं ही बड़ा रिपोर्टर ना बन जाता। वैसे सरकार की तरफदारी आप क्यों कर रहे हो? कुछ आपकी भी मजबूरी रही होगी... अब जाऊं मैं..?

रिपोर्टर : बस आखिरी सवाल। चुनाव वाली जगहों में आपकी जरूरत क्यों नहीं पड़ रही?

ऑक्सीजन : तो लो मेरी ओर से ब्रेकिंग न्यूज- क्योंकि वहां अभी तो सबको राजनीति की ऑक्सीजन चढ़ी हुई है। चुनाव बाद भगवान बचाएं...

और ऑक्जीन वहां से तुरंत कट ली...

# Oxygen 


रविवार, 11 अप्रैल 2021

Not Funny : 'तपस्वी' एक साल की तपस्या के बाद फिर से 'गृहस्थ जीवन' में लौट आए हैं...!!

doctors attack corona, डॉक्टरों पर हमला, कोरोन, कोरोना व्यंग्य,  सरकारी अस्पतालों में अस्त-व्यस्त व्यवस्था

 

By Jayjeet


भोपाल के एक सरकारी हॉस्पिटल में शनिवार को एक सरकारी डॉक्टर के साथ कुछ स्थानीय नेताओं द्वारा की गई हरकत को लेकर पिछले दो दिन से सोशल मीडिया पर कई पोस्ट पढ़ने को मिली। उन डॉक्टर के साथ की गई हरकत उतनी ही निंदनीय है, जितनी किसी डॉक्टर द्वारा किसी मरीज की जान के साथ किया जाने वाला खिलवाड़ निंदनीय होता है। उन डॉक साहब को मैं व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानता हूं। इसलिए उनके प्रति मेरी पूरी सहानुभूति है।

तो फिर समस्या कहां है? समस्या यह है कि उस घटना के बहाने दो अलग-अलग चीजों को मिलाने की अनावश्यक कोशिश की जा रही है। उस घटना के बहाने तमाम उन डॉक्टरों को भी क्लीन चिट देने का प्रयास किया गया है जो कोरोना-काल द्वितीय में आई आपदा को 'अवसर' मानने में तन-मन-धन से जुटे हुए हैं। कोरोना काल प्रथम में उनके द्वारा की गई 'तपस्या' को अब किए जाने वाले पापों का सुरक्षा कवच माना जा रहा है। कोरोना काल प्रथम में कई डॉक्टर्स ने, खासकर सरकारी हॉस्पिटल्स के डॉक्टरों ने तपस्वी बनकर सेवा की। उन्हें प्रणाम। लेकिन दुर्भाग्य से इनमें से अधिकांश तपस्वी महज एक साल की तपस्या के बाद ही फिर से 'गृहस्थ जीवन' में लौट आए हैं।

देशभर में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जनता की खुलेआम नाराजगी सामने आ रही है तो वह यूं तो नहीं होगी। धुआं बगैर आग के निकलते शायद ही किसी ने देखा होगा। यह नाराजगी सरकारी नाकारा सिस्टम के साथ-साथ उन प्राइवेट हॉस्पिटल्स और निजी डॉक्टर्स के खिलाफ भी है जो कोरोना काल में भी सीटी स्कैन का कमीशन तक नहीं छोड़ रहे हैं। इनमें सरकारी डॉक्टर्स भी कोई अपवाद नहीं है, यह भी सब जानते हैं।

माना सरकारी डॉक्टरों ने सेवा की है। लेकिन सेवा का इतना महिमामंडन क्यों? मैंने कहीं पढ़ा है (जो सच ही होगा) कि हर डॉक्टर अपनी पहली शपथ में सेवा की कसम खाता है। अगर सेवा का महिमामंडन करना ही है तो 7-10 हजार रुपए में संविदा पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों का क्यों नहीं जिन्होंने लगभग समान खतरे में रहकर काम किया है, 15-20 हजार रुपए पाने वाली नर्सों का क्यों नहीं, जिन्होंने तो डॉक्टरों से भी ज्यादा जोखिम उठाया है।

माना डॉक्टर बड़ी मुश्किल से, मेहनत से और जो ये नहीं कर पाते, वे लाखों के डोनेशन से बनते हैं (नो डाउट, इस डोनेशन के लिए भी उनके माता-पिता को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है)। लेकिन पता नहीं, डॉक्टर्स यह क्यों नहीं सोच रहे हैं कि कल तो संकट खत्म हो ही जाएगा। आज पैसे नहीं कमा पाएंगे तो कल कमा लेंगे। लेकिन इस दौर में डॉक्टर वह जरूर कमा सकते हैं, जिसका मौका सबको नहीं मिलता है।

चलते-चलते एक कहानी, एक छोटे से शहर के एक डॉक्टर की। कोरोना काल प्रथम में उस शहर के सभी नामी-गिरामी प्राइवेट डॉक्टरों ने अपने क्लीनिक पर 'बंद' के बोर्ड लगा दिए। डर सबको लगता है। उन डॉक्टरों को भी लगा होगा। कुछ भी अस्वाभाविक नहीं। लेकिन एक डॉक्टर ने सोचा- इस समय अगर मैं काम न आया तो फिर मेरी डॉक्टरी को लानत है। लगातार मरीजों की सेवा की। और फिर उन्हें कोरोना से बीमार तो पड़ना ही था। लेकिन शहर के लोग भी कहां पीछे रहे। उनके लिए पूजा की, दुआएं मांगी। और भगवान से जिद करके उन्हें वापस ले ही लाए, सही-सलामत। तो उस डॉक्टर के लिए उनकी सेवा ही इतनी बड़ी कमाई बन गई। किसे मिलता है ऐसा मौका? 

शिकायत करने वाले अच्छे डॉक्टर इस सच्ची कहानी से प्रेरणा ले सकते हैं...। फिर मजाल दो-चार टके वाले नेताओं की...!!!